संवाददाता
गोंडा। जिले के नवाबगंज थाने में गैर समुदाय के एक युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर स्थानीय थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने तहरीर में बताया कि गांव के ही एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया। 10 दिसंबर को वह अपनी दीदी के घर गई थी। इसकी जानकारी होने पर वह वहां पहुंच गया। बिना बताए दीदी के यहां आने पर नाराज होकर उसे मारा पीटा। उसने कहा कि कुछ पैसे का तुम इंतजाम करो, कुछ हम करेंगे। अब हम दोनों शादी कर लेंगे। उसकी बातों में आकर बीस हजार रुपया उसे दे दिया। इसके बाद वह वहां से वापस चला आया। दूसरे दिन से बात करना बंद कर दिया। किशोरी ने बताया कि शुक्रवार को वह उसके घर पहुंची और शादी की बात की तो आरोपी के साथ ही उसके परिवार वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया और भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
