सीएम योगी ने 50 लाख की आर्थिक सहायता व नौकरी देने का किया ऐलान
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से लेते लोहा लेते समय शहीद हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान अजय प्रताप सिंह (34) का रविवार को दोपहर बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही शहीद के नाम पर एक पक्की सड़क भी बनाई जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिले के कर्नलगंज तहसील के छिटवापुर निवासी अजय प्रताप सिंह वर्ष 2011 में छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के श्रीनगर में थी। शनिवार को तड़के आतंकियों के साथ एक मुठभेड़ में उन्हें गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर स्थित सैन्य चिकित्सालय ले जाया गया, किन्तु अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और वह वीर गति को प्राप्त हो गए। भारतीय सेना में ही रहकर राष्ट्र की सेवा कर रहे वर्तमान में जम्मू के बालटाल में तैनात उनके बड़े भाई अखिलेश प्रताप सिंह और पहलगाम में तैनात छोटे भाई अखिलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ अमित सीआरपीएफ के जवानों संग बख्तरबंद वाहन से अजय का पार्थिव शरीर लेकर रविवार को पूर्वान्ह गांव पहुंचे तो अमर शहीद के दर्शन को जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद के परिजनों के करुण क्रंदन से गांव दहल उठा। अपनी दो मासूम बेटियों अदिति व आकृति संग पत्नी प्रीति तिरंगे में लिपटे शहीद पति के पार्थिव शरीर को देखकर चीत्कार उठी। दोनों बहनें नीलम और अनुपम भी भाई के शव को देखकर बेसुध हो गईं। शहीद की बुजुर्ग मां धर्म दुलारी की आंख झरने की तरफ बह रही थी। बेटे को अंतिम विदाई देते समय वह उनके पार्थिव शरीर से लिपट गयीं। कर्नलगंज के एसडीएम हीरालाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नवीना शुक्ला ने प्रशासन की तरफ से अमर शहीद के शव पर पुष्प चक्र अर्पित किया। तिरंगे में लिपटे गांव के लाडले के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने वीर सपूत को वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अंतिम विदाई दी। लोगों ने उनके अदम्य साहस की सराहना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। छिटवापुर स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई अखिलेश ने गमगीन माहौल में भाई की चिता को मुखाग्नि दी। अजय के पिता धर्मपाल सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। उनके बाबा स्व. भगेलू सिंह कर्नलगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीनगर में शहीद हुए जनपद गोंडा निवासी जवान अजय प्रताप सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सीएम आफिस, गर्वनमेंट आफ यूपी के ट्विटर एकाउण्ट पर एक पोस्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री अजय कुमार सिंह जी के नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि शोक की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार शहीद जवान के परिजनों के साथ है।

अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
