Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : शपथ ग्रहण समारोह में इसलिए भावुक हो गए विधायक

Gonda : शपथ ग्रहण समारोह में इसलिए भावुक हो गए विधायक

संवाददाता

मुजेहना, गोंडा। स्थानीय नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के जन्म दिन के अवसर पर होने के अद्भुत संयोग से यह आयोजन यादगार बन गया। शपथ ग्रहण के साथ ब्लॉक प्रमुख कुसुमा देवी ने मुजेहना के विकास की बागडोर सम्हाल ली है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया जिसमें मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह व रमा शंकर मिश्रा, पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनकापुर एपी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मुज़ेहना, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष व बछईपुर के ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता केके श्रीवास्तव ने किया। किसी कारण से इस कार्यक्रम में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के नही पहुंच पाने पर विधायक विनय कुमार द्विवेदी भावुक हो गए। उन्होंने खुद को सम्हालते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि मुज़ेहना के विकास में जो सहयोग मिलना चाहिए, उससे अवगत कराएं। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपनी ग्राम पंचायतों की समस्या से अथवा कराये जाने वाले कार्यो का प्रस्ताव जल्द से जल्द प्रेषित करने को कहा, ताकि निर्बाध गति से विकास कार्यों का निष्पादन कराया जा सके। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेष राम बारी ने मंच से भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करते कहा कि जिस तरह एक गरीब और छोटे कार्यकर्ता को तरजीह देकर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया तथा जिताने के लिए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक विनय कुमार द्विवेदी सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत करके जीत हासिल की और इस मुकाम तक पहुंचाया है, उसके लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं। लोक गायक अमर मणि दुबे ने मोदी जी की माँ के जन्म दिन पर गीत प्रस्तुत कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जन समूह को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

यह भी पढें :  इस रुसी संपादक ने यूक्रेन पर हमले के लिये पुतीन को माना जन शत्रु!

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular