संवाददाता
गोंडा। आत्म निर्भर भारत के परिप्रेक्ष्य में एक जनपद एक उत्पाद प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री जी के उद्घोष ‘वोकल फॉर लोकल’ के उद्देश्यों की पूर्ति में ओडीओपी की अग्रणी भूमिका है। वोकल फॉर लोकर की अवधारणा पर स्थानीय ओडीओपी उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का टाउन हॉल में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने जनपद के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूहों के द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। उपायुक्त उद्योग द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। गोष्ठी के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आत्म निर्भर भारत प्रधानमंत्री की परिकल्पना है, जिसका साकार रूप उप्र सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद, लोकल फॉर वोकल के तहत प्रदेश के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनपद गोंडा होने के कारण किसानों द्वारा नकदी फसल के रूप में छोटी मसूर प्रचुर मात्रा में उगाई जाती है। यहां की मसूर दाल की गुणवत्ता उत्तम होने के कारण इसकी बिक्री प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी होती है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शनी कार्यक्रम जनपद के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूहों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी मेले में निर्मित विभिन्न प्रकार के वस्तुओं की खरीददारी करें तथा इससे सम्बन्धित जानकारी भी प्राप्त करें तथा अपने क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी व जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने अपने विचार रखे। अभियान के संयोजक जिले के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में जिले भर के स्थानीय उत्पादों की बिक्री हेतु स्टॉल लगाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश तिवारी, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, नीरज मौर्य, अनुपम प्रकाश मिश्र, राजेश रायचंदानी, विद्या भूषण द्विवेदी, शशांक मिश्रा, अविनाश जयसवाल, मनीष द्विवेदी इत्यादि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित
इसी प्रकार जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार द्वारा अपने उद्बोधन में जनपद गोंडा के सभी लाभार्थी परिवार से अनुरोध किया कि जो परिवार अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, वह अपना आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें जिससे इलाज कराने में समास्याओं का सामना न करना पड़े। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के सहयोग से लोकल फॉर वोकल तीन दिवसीय प्रदर्शनी मेले में बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतीराज विभाग, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड, गंगा महिला स्वयं सहायता समूह, मत्स्य विभाग, तराई वृहद गौ सरंक्षण केन्द्र, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा अनम प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह, मॉ पॉटेश्वरी मसाला उत्पादन ईकाई, इंडियन बैंक, स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पोस्ट ऑफिस, कौशल विकास मिशन, पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल मिशन संकल्प सेवा संस्थान व अन्य उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाये गये थे। इस अवसर पर मुख्य अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, एसीएमओ डा. एपी सिंह, डा. आरपी सिंह सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण व अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : डाक्टर व विवेचक के प्रति अदालत की टिप्पणी, आरोपी किए बरी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
