संवाददाता
गोंडा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा समय-समय पर पुलिस कर्मियों को मित्र पुलिसिंग को प्रभावी बनाने व आम जन मानस के साथ विनम्र व मित्रवत व्यवहार रखने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसी के क्रम में सोमवार को यूपी 112 का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने वृद्धाश्रम पहुँचकर वृद्धजनों को मिठाई व फल वितरित किए। उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनके साथ कुछ पल बिताकर उन्हें अपने पन का एहसास दिलाया। साथी ही उन्हें आश्वासन दिलाया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो यूपी 112 व थाना पुलिस को तुरन्त बताएं, आपकी तत्परता से सहायता की जाएगी। गोंडा पुलिस आप सब की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर यूपी 112 के अधिकारी व प्रशिक्षणाधीन पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढें : तीन महीने तक चलेगा ‘संभव अभियान’, जानें क्या होगा इस दौरान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
