Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : वृंदा अग्रवाल के सिर सजा ‘तीज क्वीन’ का ताज

Gonda : वृंदा अग्रवाल के सिर सजा ‘तीज क्वीन’ का ताज

संवाददाता

गोंडा। बड़गांव स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किया गया। कार्यक्रम में डांडिया डांस, गेम्स, प्रश्नोत्तरी और तीज क्वीन एवम सोलह श्रृंगार आदि कई कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन श्री श्याम मंदिर महिला मंडल की ओर से किया गया। तीज क्वीन में शादी शुदा बहुएं वृंदा अग्रवाल, नेहा पचेरिया, आरती गोयल, आंचल अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल प्रतिभागी रहीं। सोलह श्रृंगार में विभा सिंघल, शिखा सिंघल और सुगंधा गोयल प्रतिभागी रहीं। डांस प्रतियोगिता में मोहिता, अनिका आराध्या गर्ग, हिना एवं अंशिका भावसिंह ने प्रतिभाग किया। कोई प्रतिभागी लहंगा चुनरी, कोई शूट तो कोई साड़ी पहनकर हरे रंग की हरी चूड़ियाँ से हरी भरी थीं। तीज क्वीन के प्रतिभागियों में इतनी जबरदस्त टक्कर थी कि निर्णायक मण्डल के सदस्यों को निर्णय लेने में मुश्किल हो रही थी। बड़ी मशक्कत के बाद वृंदा अग्रवाल को तीज क्वीन का ताज चुना गया। मंदिर कमेटी के महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने वृंदा अग्रवाल को तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। गेम्स में संगीता अग्रवाल और हिना विनर रही। सोलह श्रृंगार में विभा सिंघल को चुना गया। डांस प्रतियोगिता में सभी महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंदिर के प्रांगण में सभी महिलाओं ने सावन झूला का भी खूब लुफ्त उठाया। इस दौरान तीज स्पेशल सरप्राइज प्रश्न पूछे गए। इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, पूनम मित्तल, प्रीति अग्रवाल, प्रेम लता सिंघल, उमा ताजपुरिया, वर्षा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सरोज गर्ग, पुष्पा सोमानी, पूजा केडिया, कार्यक्रम आयोजक सुरेश भावसिंहका, गोविंद जालूका, अनिल मित्तल, घनश्याम ताजपुरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Gonda : वृंदा अग्रवाल के सिर सजा ‘तीज क्वीन’ का ताज

यह भी पढें : एक बार में डिलीट होंगे सभी फालतू और पुराने Email

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular