Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : वीर सपूतों का श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम सम्पन्न

Gonda : वीर सपूतों का श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम सम्पन्न

संवाददाता

गोंडा। पितृपक्ष में विगत तीन वर्षों से सन्त छोटे बाबा, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता तिलकधर दूबे, बिहिप के अवध प्रान्त धर्म यात्रा प्रमुख राकेश वर्मा की अगुवाई में भारत के वीर सपूतों का श्राद्ध तर्पण का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रदेश का पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसमे भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी जाती है। हर वर्ष की भाँति शुक्रवार को सन्त छोटे बाबा के आश्रम पर क्रांतिकारियों का श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राकेश वर्मा उर्फ़ गुड्डू विशिष्ट अतिथि सन्त छोटे बाबा के संरक्षण में अमर क्रांतिकारी स्मृति मोर्चा के बैनर तले आयोजन हुआ। शहीदों के कलश को सभी ने पुष्पांजलि अर्पित करके अमर बलिदानियों के संघर्षों को याद किया गया। सन्त श्री छोटे बाबा ने कहा कि जैसे हम सब पितृपक्ष में पितृ ऋण से उऋण होने के लिए पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं। उसी प्रकार हम सबको भारत की आजादी के अपना बलिदान देने वाले अमरवीर क्रांतिकारियों का श्राद्ध तर्पण का कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है। राकेश वर्मा ने अपने तेजस्वी उद्बोधन से लोगों में देश भक्ति की भावना व जोश भर दिया। उन्होंने अमर क्रान्तिकारी चन्द्र शेखर आजाद के जीवन और उनके संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनकी माता की पूण्य स्मर्तियों को याद कर सबको भावुक कर दिया। उसके बाद अमर कलश को सोनबरसा पोखरे में प्रवाहित कर सभी ने कलश पर फूलों की वर्षा कर भारत माता की जय के नारो के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम ने बाद सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सहयोगी के रुप मे सह संयोजक बजरंग दल कमलापति गुप्ता, नगर संयोजक सत्य देव तिवारी, मंशाराम वर्मा, हरिराम मौर्य, शक्तिमान सोनकर, भगवान, पूजन पटेल, पूरन चन्द्र श्रीवास्तव. रमेश यादव, संजीव वर्मा, रबि कश्यप, प्रदीप शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत राम उदार वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

Gonda : वीर सपूतों का श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम सम्पन्न

यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular