Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर पदयात्रा 19 को

Gonda : विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर पदयात्रा 19 को

प्रदीप पांडेय

गोंडा। जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर मामला तूल पकड़ चुका है। अब तक तमाम संगठनों ने अनेक कार्यक्रमो का आयोजन कर सूबे के सीएम समेत अन्य जिम्मेदारों को मांगपत्र भेजा है। गोंडा में विश्वविद्द्यालय की स्थापना को लेकर यहां हर दिन विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है जिसमे जिले के संभ्रांत व आमजनमानस सामिल हो रहे है। इसी क्रम में जिले के छात्र नेता व पूर्व प्रदेश सहमंत्री अखिल भारतीय विद्द्यार्थी परिषद शिवम पांडेय के अगुवाई में पदयात्रा का आयोजन होना तय हुआ है। श्री पाड़े ने बताया कि विश्वविद्द्यालय को लेकर इस समय जिले में लगातार चर्चाये हो रही है। यह विश्वविद्द्यालय गोंडा में ही बने, इस बात को लेकर हम सभी के द्वारा आगामी 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से पदयात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा गोंडा नगर के गांधी पार्क से शुरू होकर अम्बेडकर चौराहा तक निकाली जाएगी। श्री पाड़े ने सभी से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। श्री पाड़े ने कहा कि विश्वविद्द्यालय हमारा अधिकार है, हम इसे लेकर रहेंगे। कहा कि गोंडा शिक्षा के दृष्टिकोण से बहुत पीछे है। यहां के विद्द्यार्थियो को उच्च शिक्षा के लिए जिले के बाहर जाना पड़ता है, जिससे आम छात्र जो बाहर नहीं जा पाते हैं वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसी वजह से गोंडा में ही विश्वविद्यालय का निर्माण होना चाहिए। पड़ोसी जनपद बलरामपुर के लोग चाहे जितना जोर लगा लें, विश्वविद्यालय गोंडा मंडल मुख्यालय पर ही स्थापित होगा। भौगोलिक, राजनीतिक, प्रशासनिक व जनहित की दृष्टि से गोंडा ही विश्वविद्यालय के लिए सर्वथा उपयुक्त है। यदि गोंडा की महत्ता ना होती तो यहां देवीपाटन मंडल ही स्थापित न होता। उच्च शिक्षा से संबंधित सर्वोच्च प्रतिष्ठान शीर्षस्थ केंद्र पर ही स्थापित होना चाहिए। जिले के डोमाकल्पी में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए सबसे पहले भूमि को चिन्हित किया गया, ऐसे में यहां पर ही इसकी स्थापना होनी चाहिए। गौरतलब है कि गोंडा में विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर छात्र नेता शिवम पांडेय ने हाल में ही लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें इस बाबत मांगपत्र सौपा था। डिप्टी सीएम से मुलाकात के दौरान श्री पाड़ेय ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की स्थापना गोंडा में ही हो इसके लिए अनुरोध किया था। उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने इस विषय को संज्ञान में लेते हुए उन्हें आश्वासन दिया था कि विश्वविद्यालय का निर्माण गोंडा में ही होगा। आपको बता दे कि गोंडा के डोमाकल्पी में विश्वविद्द्यालय की स्थापना को लेकर सर्वप्रथम भूमि चिन्हित हुई और अधिकारियो ने जमीन का अवलोकन किया। अब पड़ोसी जनपद बलरामपुर के लोग इसे अपने यहां बनवाने को लेकर मांग कर रहे है। साथ ही गोंडा के लोग अपने जनपद में निर्माण कराने को लेकर बड़े पैमाने पर मुहिम चला रहे है। इसी क्रम में जिले के चर्चित छात्र नेता शिवम पाड़े अब समर्थन में आ चुके है और 19 अप्रैल को पदयात्रा का आयोजन करवा रहे है।

छात्र नेता ने चलाया संपर्क अभियान

नगर में 19 अप्रैल को होने वाले विशाल छात्र हुंकार पदयात्रा को लेकर छात्र नेता शिवम पाड़े ने सोमवार को संपर्क अभियान चलाया। श्री पाड़े ने बताया कि शहर के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा कोचिंग संस्थान जैसे आईसीआईटी कोचिंग सेंटर, शिवा कम्पटीशन सेंटर, कौटिल्य कोचिंग सेंटर व राजकीय जिला पुस्तकालय में विद्द्यार्थियो से सम्पर्क किया गया तथा 19 अप्रैल के कार्यक्रम में शामिल होने का सभी से आग्रह किया गया।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular