संवाददाता
गोंडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 03 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत की व्यापक सफलता एवं अधिकाधिक संख्या में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार के निर्देशों के अनुक्रम में समस्त फाइनेंस कम्पनी के अधिकारी एवं अधिवक्ता गण की प्री ट्रायल बैठक परवेज अहमद प्रथम अपर जिला जज, नियाज अहमद चतुर्थ अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, राज बहादुर रामदेव यादव पंचम अपर जिला जज, डा. दीनानाथ सप्तम अपर जिला जज, जितेन्द्र गुप्ता अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम तथा नितिन श्रीवास्तव अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय की उपस्थिति में जनपद न्यायालय के मीटिंग हाल में आहूत की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त फाइनेंस कम्पनी के अधिकारी एवं अधिवक्तागण से अपेक्षा की गयी कि अधिकाधिक संख्या में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण करावें तथा अपने स्तर से इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी करावें। बैठक में श्रीराम यूनियन सिटी फाइनेंस कम्पनी के ओर से अधिवक्ता शुभम सिंह, श्रीराम ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ओर से उपेन्द्र कुमार, अंशुमान, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सौरभ त्रिपाठी, आशीष कुमार सिंह, दीप प्रकाश कृपा शंकर, इण्डसईण्ड बैंक मैग्मा फाइनेन्स महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी के ओर से अधिवक्ता सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, श्रीराम सिटी यूनियन कम्पनी के ओर से सुरेन्द्र सिंह, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी के ओर से घरमेश श्रीवास्तव तथा अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें : गोरखपुर से दिल्ली के बीच डबलडेकर ट्रेन जल्द!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
