Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : विवाहिता की हत्या में चार के खिलाफ प्राथमिकी

Gonda : विवाहिता की हत्या में चार के खिलाफ प्राथमिकी

संवाददाता

गोंडा। जिले के तरबगंज थाने में एक विवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र के असरथा निवासी राज किशोर ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर अपनी विवाहिता पुत्री की ससुराली जनों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के अनुसार, राज किशोर ने अपने पुत्री मनीषा (25) का विवाह वर्ष 2016 में रामजी पुत्र शेर बहादुर ओझा निवासी ग्राम गौहानी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। मनीषा की विदाई के बाद से ही उसके पति रामजी व उनके भाई शिवाजी, सास गायत्री देवी एवं एक रिश्तेदार श्रीनिवास शुक्ला निवासी ग्राम किंधौरा उसे कम दहेज लाने का ताना मारकर प्रताडित करते थे। कुछ दिन पहले उसे मार पीटकर भगा दिया था। बाद में सुलह समझौता करके लगभग एक माह पूर्व उसे घर ले गये और दुबारा प्रताड़ित करने लगे। बीते 30 दिसंबर 2023 को उन्हें सूचना मिली कि मनीषा की मौत हो गई है। मौके पर पहुँचने पर पता चला कि ससुराली जनों ने उसकी हत्या कर दिया है। इसके बाद उन्होंने ससुराली जनों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular