Friday, March 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : विनेश व बजरंग कराएं अपना नार्को टेस्ट तो मैं भी...

Gonda : विनेश व बजरंग कराएं अपना नार्को टेस्ट तो मैं भी तैयार-बृजभूषण

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। कैसरगंज संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं निवर्तमान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि मैं अपना नार्को टेस्ट, पालीग्राफी टेस्ट, लाई डिडेक्टर करवाने के लिए तैयार हूं, बशर्ते जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी मेरे साथ अपना नार्को टेस्ट कराएं। रविवार को जिले के मनकापुर तहसील के कोल्हार गांव में जनसम्पर्क के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। बता दें कि आगामी पांच जून को अयोध्या में प्रस्तावित जन जागरण महारैली को लेकर सांसद इन दिनों क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगों को भारी से भारी संख्या में अयोध्या पहुंचने की अपील कर रहे हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर धरने पर बैठे दोनों पहलवान प्रेस बुलाकर अपना नार्को टेस्ट कराने की घोषणा करें तो मैं भी उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं। मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों से वादा करता हूं। उन्होंने कहा, ‘रघुकुल रीति सदा चल आई। प्राण जाय पर वचन न जाई।’ सांसद ने कहा कि मैं खुद नहीं समझ पा रहा हूं कि जिन बच्चों को कामयाब बनाने के लिए मैंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, आज वही बच्चे राजनीति का खिलौना बन गए हैं। सांसद ने अपनी बात को और आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मैंने पहले दिन ही कहा था कि कब हुआ, कहां हुआ, किसके साथ, क्या हुआ? चार माह बाद भी यह लोग इस बात को बता नहीं पा रहे हैं। मेरे ऊपर बैड टच का आरोप है।’ उन्होंने उदाहरण दिया कि जैसे आपने मुझे माला पहनाया और आपका हाथ शरीर में लग जाए। इसी पर यह लोग उनकी फांसी चाहते हैं। सांसद ने कहा कि मैं अपने आप को जानता हूं। इनके पास कोई टेलीफोन नहीं है। इनको जिंदगी में मैंने कभी फोन नहीं किया। इनके पास कोई आडियो, वीडियो व कोई रिकार्डिग नहीं है। बस कहानी पर कहानी चलाई जा रही है। उनको पता होना चाहिए कि पूरा देश आज आक्रोश में है। सभी जाति व धर्म के लोग उनके साथ खड़े हैं। सांसद ने कहा कि भगवान राम का जिस समय राज तिलक होना था। अगर कैकेयी माता ने वनवास न मांगा होता, तो राम केवल राजा बनकर रह जाते। केवट, सुग्रीव, हनुमान जी, शबरी, विभीषण से भेंट न होती और न लंका दहन होता, न राम सेतु बनता और न रावण मारा जाता। वैसे ही विधाता हमारे माध्यम से कोई बड़ा काम लेना चाहता है। गलत आरोप के कारण देश भर के लाखों युवा आत्महत्या कर रहे हैं। मैने देश के संतों और बुद्धिजीवियों का पांच जून को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया है। महारैली में 11 लाख लोग एकत्रित होंगे। इस सम्मेलन में युवाओं के भविष्य से जुड़ा बड़ा निर्णय होने वाला है। उस दिन अयोध्या में देश के संत बोलेंगे और पूरा देश सुनेगा। वहां पर मेरे बारे में कोई बात नहीं होनी है। सांसद ने कहा कि जो गलत का विरोध नहीं करता, वह पाप का भागी होता है। अधिकारों के लिए क्रांति का बिगुल बजाना ही होगा। अब तो मेरी पीढ़ी को कुछ लहू चुकाना ही होगा। मेरे ऊपर जो आरोप लगा है, वह गलत साबित करते हुए एक बार फिर आपके बीच में आऊंगा। सांसद ने अधिकाधिक संख्या में लोगों से पांच जून को अयोध्या पहुंचने की अपील की। आज रात सांसद ने इस सम्बंध में फेसबुक पर अपने आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट भी डाली, जिसे उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह समेत अनेक समर्थकों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular