आगन्तुकां को दी गई ‘उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य’ की जानकारी
संवाददाता
गांडा। कर्नलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार एवं मुख्य अधिकारी गौरव कुमार सहित बिजली विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं ने आज शाम दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर बालपुर में बिजली महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में उपस्थित जन सामान्य को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अनोखा नाटक ग्रुप लखनऊ एवं एलईडी के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना तथा सौभाग्य योजना समेत विद्युत विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग से संबंधित योजनाओं यथा सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रेड, उपभोक्ता अधिकार, सोलर रूफ टॉप आदि योजनाओं प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम स्थल पर नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा की ऊर्जा संरक्षण एवं कुसुम योजना, प्री-पेड स्मार्ट मीटर, रूफ टॉप सोलर योजना, उपभोक्ता अधिकार, घरेलू प्री-पेड स्मार्ट मीटर, ग्राम ऊर्जीकरण, विद्युत उत्पादन एवं पारेषण विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता विद्युत, पावर गीर्ड चीफ मैनेजर, खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ सहित विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : यहां चलता है बंदियों का शासन, बरामदगी देख दंग हो गए DM
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
