प्रदीप पांडेय
गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीपुर उपाध्याय में चल रहे श्री आदर्श रामलीला मंचन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमलनयन दास महाराज जी उत्तराधिकारी छोटी छावनी अयोध्या धाम व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए आरती करके किया। इस दौरान सभी आगन्तुकां का स्वागत अभिनंदन व माल्यार्पण भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र मिश्रा ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कमलनयन दास शास्त्री जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय के आधुनिकतावादी युग में नवयुवकों व ग्रामीणों द्वारा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को इतने लंबे अरसे से चलाए रखना बड़ी बात है। उन्होंने बढ़ती हुई जनसंख्या के नियंत्रण पर प्रकाश डाला और इसे रोकने के लिए सरकार से जरूरी कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी को संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी धार्मिक ग्रंथ में ऊंच नीच छुआछूत जैसी विभिन्न कुरीतियों के बारे में नहीं लिखी गई है, फिर भी समाज में ऐसे कृत्य अपनाई जाती है जो पूर्णतया गलत है। क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कलाकारों द्वारा की जा रही प्रस्तुति की सराहना की और श्री आदर्श रामलीला में हमेशा सहयोग में बने रहने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं जब से क्षेत्र का क्षेत्रीय विधायक बना हूं, तब से लगभग प्रत्येक वर्ष रामलीला मंचन कार्यक्रम के शुभारंभ पर यहां आता रहा हूं। यह रामलीला अब ऐतिहासिक रामलीला का रूप ले लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला जैसे कार्यक्रम होने से हमारी आने वाली पीढ़ी का आध्यात्मिक सामाजिक धार्मिक विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम क्षेत्र में कई जगहों पर होने चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित रहे डॉ रामानंद तिवारी ने धार्मिक उत्थान हेतु सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए श्री रामलीला के क्षेत्र में होने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने आए हुए सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया। आगन्तुकों को भेंट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर विनय कुमार शुक्ला, त्रिपुरारी मिश्रा, सोनू तिवारी, मकरध्वज पांडेय, हरिराम मिश्रा, सत्यब्रत ओझा, संतोष चौरसिया, दीपक वर्मा, राजन शुक्ला, अमनदीप यादव, संजय सोनी, रिंकू तिवारी, धनीराम सोनी, राजाराम शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, दीपक शुक्ला, रमेश शुक्ला, रमेश तिवारी, श्याम लाल वर्मा, बबलू तिवारी, अजय सोनी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढें : प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को नहीं मिला बेड
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
