Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत

Gonda : विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत

संवाददाता

गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज (सीबीएन) मार्ग पर नचनी गांव के पास थाना क्षेत्र के ही पांडेय चौरा गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी (49) की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा दिया। परिणाम स्वरूप उसे सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढें : उद्धव गुट को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली थोड़ी आक्सीजन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular