संवाददाता
गोंडा। बिजली अभियंताओं व कर्मचारियों की हड़ताल से अब उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ने लगी है। मुख्यालय के ईद-गिर्द के कई फीडरों में ब्रेकडाउन होने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारना पड़ा। इन फीडरों पर बीते 36 घंटे में एक बार भी बिजली के दर्शन नहीं हो सके। इनमें खरगूचांदपुर फीडर की हालत सबसे अधिक बदहाल है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों 10 एमबी ट्रासफार्मर की खराबी से इस फीडर के 50 से ज्यादा गांवों को दो दिनों तक बिजली नहीं मिल सकी। 220 उपकेन्द्र का यह ट्रांसफार्मर बदलने के बाद महज एक दिन के लिए जैसे तेसे चालू हुई। लेकिन महज कुछ घंटों बाद फिर ब्रेकडाउन में चली गई और अब तक नहीं सुधरी। इसी तरह बलरामपुर रोड, सुभागपुर उपकेन्द्र के सुभागपुर फीडर के 35 से अधिक गांव बीते 24 घंटे से अंधेरे में डूबे हैं। हालांकि बिजली अभियंताओं का कार्य बहिष्कार कर बेमियादी आंदोलन गुरुवार को जारी रहा। मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने जिले के विभिन्न डिवीजनों व कार्यालयों के अभियंता और कर्मचारी गण एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किए। प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर 15 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई छेड़ने पर अड़े हैं। संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि उप्र उर्जा निगमों में शीर्ष उर्जा प्रबंधन की स्वेच्छाचारिता विभाग के सेवा नियमों व श्रम अधिनियमों एवं मानवाधिकारों के कानूनों के इतर कार्य लिये जाने एवं अव्यवहारिक लक्ष्यों के आधार पर समीक्षा कर बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से उत्पीडन आदि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। अध्यक्षता जई संतोष सिंह व संचालन रुपेश सोनी ने किया। आंदोलन में एक्सईएन विकास शर्मा, प्रसून त्यागी, मनोज कुमार, एई विशाल वर्मा, संदीप यादव, शुभम सिंह, शादाब खान, पीयूष सिंह, सुनील श्रीवास्तव, योगेश सिंह, एनएन भारती, पवन कुमार, अजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, अमित पटेल, सत्यनारायन, सतीश गुप्ता, राकेश यादव, विजेन्द्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
