Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : विद्यालयों में ई-रिक्शा से नहीं लाए जा सकेंगे बच्चे

Gonda : विद्यालयों में ई-रिक्शा से नहीं लाए जा सकेंगे बच्चे

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम का निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने स्कूली वाहनों/सरकारी व गैरसरकारी वाहनों की नियमित रूप फिटनेस जाँच कराने, दुर्घटना स्थलों का चिन्हीकरण करने एवं सवारी वाहनों में ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट के चिन्हांकन के सम्बन्ध में परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं सम्बन्धित निर्माणदायी संस्था के अधिकारी समस्त चिन्हित ब्लैक स्पॉटों का भौतिक निरीक्षण करने तथा लोक निर्माण विभाग को निर्धारित गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु सड़क सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु परिवहन एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी विभागों में तैनात सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में लगे वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में यातायात के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी विद्यालय द्वारा छात्रों को लाने व ले जाने हेतु ई-रिक्शा का प्रयोग किसी भी दशा में नहीं किया जायेगा। ई-रिक्शा के माध्यम से जाने वाले छात्रों के परिजनों को भी इसके संबंध में सूचित करने के निर्देश दिए। यदि विद्यालयों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो नियमानुसार उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में अभी तक परिवहन सुरक्षा समिति का गठन नहीं किया गया है उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यातायात नियमों के तहत सीट बेल्ट, हेलमेट आदि का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि समय-समय पर हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वाले वाहनो के चालकों के प्रति वाहन चैकिंग अभियान चलाया जाता है और उनके वाहन चालको को हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से लाभ व न लगाने से हानि के संबंध में जागरूक किया जाता है। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सीय सहायता के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 108 एम्बुलेंस व अन्य एम्बुलेंस की स्थिति को अपडेट रखें।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्कूल वाहन के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली में दिये गये प्राविधानों को बैठक में उपस्थित विद्यालय के प्रतिनिधियों को अवगत कराने एवं जनपद के समस्त विद्यालय के प्राचार्य/प्रबन्धकों को स्कूली वाहनों से सम्बन्धित नियमावली की एक प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्पीड लिमिट डिवाइस, जीपीएस सिस्टम, फर्स्ट एड बाक्स, अग्निशमन यंत्र एवं सीसीटीवी की अनिवार्यता का अनुपालन न किये जाने पर स्कूली वाहनों को सीज/चालान करने के निर्देश दिए। परिवहन एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि नियमावली में उपबन्ध/शासनादेश को अक्षरशः लागू करायें। उन्होंने कहा कि सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले स्कूल वाहनों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाय एवं स्कूल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि स्कूल वाहनों के सम्बन्ध में नियमावली का अध्ययन कर लें एवं मानक के अनुरूप वाहनों को ठीक कराते हुए वाहन का संचालन करें। स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी एजेंसी द्वारा की गई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। स्कूली वाहनों की जॉच के सम्बन्ध में शासन द्वारा प्रेषित चेक लिस्ट को समस्त स्कूलों को प्राप्त कराने एवं उस चेक लिस्ट के अनुरूप वाहन के संचालन के सम्बन्ध में बिन्दुवार जांच किये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*प्रिय मित्रों*

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना” और 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे आरजे कबीर के साथ सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें कार्यक्रम “सुधर्मा”(देवराज इंद्र की सभा का नाम जिसमें अप्सराएं रंगारंग प्रस्तुति देती थीं) में।*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे नील, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।*

*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए हमें शाम 6 से 7 बजे के मध्य 9565000908 पर कॉल कर सकते हैं।*

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

RELATED ARTICLES

Most Popular