Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनने जा रहा यूपी-अनिल

Gonda : विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनने जा रहा यूपी-अनिल

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि वर्ष 2017 से पूर्व बीमारू राज्य की श्रेणी में आने वाला राज्य आज विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनने को तैयार है। रविवार को एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे राजभर जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई वाली डबल इंजन की सरकार ने बड़ा काम करके दिखाया है। पिछले सप्ताह आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में देश दुनिया के 30,000 से अधिक निवेशकों ने प्रतिभाग करके लखनऊ में आयोजित इस निवेशक मीट को आजाद भारत का सबसे बड़ा निवेशक सम्मेलन होने का इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में न केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के जिलों, बल्कि पूर्वांचल, बुंदेलखंड और रोहेलखंड क्षेत्र के जिलों में भी पर्याप्त पूंजी निवेश का प्रस्ताव हुआ है। उन्होंने कहा कि पावर एवं परिवहन के क्षेत्र में निवेश के मामले में बुंदेलखंड का झांसी जनपद उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में शामिल हो गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसव तथा गोरखपुर व बलिया लिंक एक्सप्रेस वे के चलते पूर्वांचल के काशी, प्रयागराज और गोरखपुर जिले एनसीआर के मुकाबले राज्य के टॉप 10 जिलों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर मंत्रियों का एक समूह 16 देशों के 21 नगरों तथा देश के 10 महानगरों में जाकर निवेश आमंत्रित करने के लिए लघु उद्यमियों और पूंजीपतियों से बात की। इसका सुखद परिणाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल से पहले देश में 14वें स्थान पर रहने वाला उत्तर प्रदेश आज की तारीख में दूसरे स्थान पर है। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्ष में यह पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, विधायक द्वय प्रभात वर्मा, अजय प्रताप सिंह, डीएम डा. उज्ज्वल कुमार, एएसपी शिवराज समेत जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व निवेशक मौजूद थे।

यह भी पढें :  

*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*

*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular