Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : वाहन चालक की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Gonda : वाहन चालक की पिटाई, मुकदमा दर्ज

संवाददाता

परसपुर, गोंडा। थाना क्षेत्र में एक चौपहिया वाहन चालक को मारपीट कर घायल कर दिये जाने के मामले में पीड़ित की शिकायत पुलिस ने एक व्यक्ति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना परसपुर क्षेत्र के भौरीगंज निवासी गुड्डू पुत्र सुबराती ने दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जीप चालक है। रविवार की दोपहर वह सवारी भर कर गोंडा से आ रहा था कि तभी त्योरासी पुलिया के पास रमईपुर त्योरासी निवासी भग्गन सिंह ने रोककर अनायास भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मूका थप्पड़ तथा लाठी डण्डा से मारने लगे। आसपास के लोगों के आने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गये। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular