परिसर में नवीनतम तकनीक से लगाया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
संवाददाता
गोंडा। लगातार भूजल के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट द्वारा वर्षा जल संचयन को लेकर एक अनूठी पहल की गई है। संस्था के प्रबंधक हसन सईद ने बताया कि संस्था के प्रांगण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है, जिससे भूजल के गिरते स्तर को रोका जा सके। एमर्जिंग एन्वायरो-टेक साल्यूशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं पर्यावरण अभियंता वसीम अहमद की मौजूदगी में आधुनिक मशीनों के माध्यम से सिस्टम को तैयार किया गया है। बताते चलें कि यह संस्था कई वर्षों से दिन प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण विशेषकर जल प्रदूषण की रोकथाम, भूजल रिचार्ज, नदी, तालाबों एवं अन्य प्राकृतिक जल श्रोतों का संरक्षण करने की दिशा में कार्य कर रही है। वसीम अहमद ने कहा कि भूजल रिचार्ज के कई तरीके हैं, जो वहां के भूजल स्तर, मिट्टी के प्रकार इत्यादि पर निर्भर करते हैं। यह भी जरूरी नहीं है कि भूजल रिचार्ज ही किया जाय। इसको आप टैंक्स में स्टोर भी कर सकते हैं और बजाय जमीन से पानी निकालने के, आप इससे पौधों की सिंचाई, फर्श, गाड़ी, धुलाई, साफ सफाई, उड़ती हुई धूल की रोकथाम के लिए छिड़काव इत्यादि या प्राइमरी ट्रीटमेंट देकर पीने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूजल का दिन प्रतिदिन गिरता स्तर किसी एक राज्य अथवा देश की समस्या नहीं है, बल्कि एक वैश्विक समस्या है। इस पर समय रहते विचार नहीं किया गया तो भविष्य में जल की समस्या सबसे बड़ी समस्या बन जायेगी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट तथा एमर्जिंग एन्वायरो-टेक संस्था द्वारा जागरूकता फैलाने का सामूहिक प्रयास किया जा रहा है कि सभी लोग अपने घरों, इंडस्ट्री, हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज, होटल इत्यादि में भूजल रिचार्ज अथवा स्टोर सिस्टम जरूर अपनाएं।
यह भी पढें : इन विधि वेत्ताओं की नजर में SC ने किया नूपुर के मूलाधिकारों का हनन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
