संवाददाता
गोंडा। अयोध्या जिले में वकीलों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। अयोध्या जिले के रौनाही थाने में वकीलों के ऊपर पुलिस की आक्रामक कार्रवाई से नाराज़ गोंडा के वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बुधवार को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के जिलाध्यक्ष देवन मिश्रा के नेतृत्व में डीएम को सौंपा। ज्ञापन में रौनाही थाने के प्रभारी संतोष सिंह व अन्य दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की है। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव डा राजेश कुमार मिश्रा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, अखंडानंद तिवारी, दिलीप कुमार पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, धरनीधर मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
