Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : लो टेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, दर्जन भर...

Gonda : लो टेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, दर्जन भर जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार को जुलूस के दौरान एक ताजिया के लो टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से कुछ बच्चों समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। कर्नलगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि आज दोपहर बाद जिले में मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें बच्चे, बूढ़े और जवान सभी शामिल थे। कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगहरिया पूरे मितई गांव के लोग अपनी ताजिया लेकर आज दोपहर बाद अहियाचेत गांव की तरफ जा रहे थे, जहां पर सद्दा मिलान होना था। रास्ते में राजेश्वरी देवी महाविद्यालय के पास उनकी ताजिया थोड़ी लंबी होने के कारण एक लो टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। परिणाम स्वरूप ताजिया लेकर चल रहे करीब दर्जन भर लोग चोटिल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन सभी की छुट्टी कर दी गई। उन्होंने बताया कि चोटिल लोगों में इरशाद (33), दिलशाद (14), फरीद (19), अकबाल (32), हकीम अली (20), निसार अहमद (13), तौहीद (04), इसराइल (35), हासिम अली (20), कासिम अली (18) और सुबराती (35) शामिल हैं। बाद में ताजिया को अन्य लोगो द्वारा आगे ले जाया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular