वरिष्ठ पदाधिकारियों व सहयोगियों ने दी बधाई, जताया हर्ष
संवाददाता
गोंडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रूप गुप्ता को गोंडा जनपद की जिम्मेदारी देते हुए जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। आपको बता दें कि रूप गुप्ता जिले के ऐसे समाजसेवी हैं, जो गरीब निर्धन शोषित वंचित और समाज की मुख्यधारा से दूर रह रहे लोगों की निःस्वार्थ सेवा बिना किसी प्रचार-प्रसार के कर रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने यह जिम्मेदारी दी है कि मैं इसके लिए तैयार हूंँ और शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन के विचारधारा के अनुरूप अपनी कार्यकुशलता से संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। इस मनोनयन पर धर्मेंद्र मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, मनोज पाठक प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ व मणिशंकर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ डॉ. कल्पराम त्रिपाठी प्रदेश सचिव व मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने श्री गुप्ता को बधाई दिया है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार मिश्रा एडवोकेट ने दी।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
