Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलGonda : लीजेंड इलेवन ने जीता इंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट

Gonda : लीजेंड इलेवन ने जीता इंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट

संवाददाता

गोंडा। अदम गोंडवी खेल मैदान पर खेले जा रहे इंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में रविवार को गोंडा लीजेंड इलेवन ने स्मार्ट मोबाइल इलेवन को हराकर जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आमिर खान तथा रनर टीम के बेस्ट बॉलर का पुरस्कार बबलू को दिया गया। टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर द्वारा किया गया। लीजेंड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। लीजेंड 11 के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तौसीफ 38, और आमिर 36 रनों की मदद से कुल 96 रन जुटाए। स्मार्ट मोबाइल 11 की तरफ से रितिक, गुलफाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 96 रन का पीछा करते हुए टीम स्मार्ट मोबाइल 11 की शुरुआत अच्छी रही। परंतु वह विजय लक्ष्य हासिल नही कर सके। सारी टीम 90 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। 36 रन बनाकर दो विकेट हासिल करने वाले आमिर खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान मिथुन तिवारी, त्रिवेणी गुप्ता एवं आशिफ ने कमेंट्री की। सुरेश मिश्र और अनिल मिश्रा ने अम्पायरिंग की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस मौके पर इंद्रा इंटरनेशनल के प्रबंधक मनोज त्रिपाठी, विकास गुप्ता, अशोक मिश्र, अवध नंदन वर्मा, अभिषेक, पवन, छोटू, संजय पाण्डेय कौशल उपाध्याय मौजूद रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जानकी शरण द्विवेदी द्वारा प्रदान किया गया।

Gonda : लीजेंड इलेवन ने जीता इंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट

यह भी पढें :  

*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*

*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular