Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : लिफ्ट देकर कार में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़

Gonda : लिफ्ट देकर कार में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़

संवाददाता

गोंडा। दीवाली पर घर पहुचने की जल्दी में बस्ती जिले की रहने वाली लखनऊ में पढ़ रही नर्सिंग की छात्रा को कार वाले से लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया। लिफ्ट देने के बाद कार पर सवार युवकां ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया, जिससे बचने के लिए वह चलती कार से कूद पड़ी। बेहोशी की हालत में आसपास के लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा-कर्नलगंज मार्ग पर भदैया बैजनाथ पुरवा के पास रविवार की देर शाम एक नर्सिंग छात्रा सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने घायल छात्रा को ई-रिक्शा से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। होश में आने पर उसने पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। युवती के मुताबिक वह लखनऊ के एक कालेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। दीवाली पर घर आने की जल्दी मे लखनऊ के मटियारी चौराहे के पास एक चार पहिया वाहन से लिफ्ट मांगी। वाहन में बैठे लोगो ने गोंडा तक चलने की बात कहकर उसे वाहन में बैठा लिया। कर्नलगंज पहुंचने के बाद उन लोगां ने रास्ता बदल दिया। इस पर उसने विरोध किया तो बैठे लोगों ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। कोई अप्रिय घटना न हो, इससे घबराकर वह चिल्लाने लगी। उसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। इमरजेंसी चिकित्साधिकारी तौफीक लारी ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर दे दी गई है। कारवाई न चाहने पर पुलिस ने छात्रा को समझा बुझाकर सुरक्षित उसके घर भेज दिया। थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि युवती बस्ती जिले की रहने वाली है। परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजन व युवती किसी प्रकार की कारवाई नहीं चाह रहे थे।

यह भी पढें :  विस्फोट से घर की छत उड़ी, महिला की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular