जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। स्थानीय रेलवे स्टेशन से लावारिस हालत में बरामद कार का शव नवाबगंज थाने में बरामद हो गया है। चालक के भाई ने गुरुवार को नगर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज देर रात बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा अयोध्या राजमार्ग पर ग्राम सभा नंदिनी नगर तुरकौली में नकहा पुल के नीचे गड्ढे में तैरता हुआ एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त इरफान अहमद पुत्र जमील निवासी कोल्हुई बाजार थाना कोल्हुई बाजार जनपद महाराजगंज के रूप में हुई। मृतक के भाई नजीर की तरफ से कोतवाली नगर में गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 364 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। एसपी ने कहा कि मृतक के शव का पंचायत नामा करवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
बताते चलें कि मृतक रिजवान, गोरखपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की कार चलाता है। मंगलवार की रात वह तीन लोगों को बैठाकर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए निकला और गायब हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चालक इरफान की कार गोरखपुर रेलवे स्टेशन से यह कहकर बुक कराई गई थी कि भोर में चार बजे हम लोगों का एक दोस्त फ्लाइट से आ रहा है। उसी को लेकर वापस आना है। इरफान ने नौ हजार रुपए में सौदा करके लखनऊ जाने के लिए तैयार हो गया। उसने इन युवकों में से एक का मोबाइल नंबर लेकर अपने दोस्त को दिया और लखनऊ के लिए निकल लिया। कुछ समय के बाद जब इरफान के नंबर पर फोन कर उसके दोस्त ने लोकेशन जानना चाहा तो नंबर नहीं उठा, तो उसने युवकों के नंबर पर काल किया। लेकिन कोई भी नंबर नहीं उठा। कई बार प्रयास के बाद जब बात नहीं हुई तो इसकी जानकारी उसने इरफान के परिजनों को देकर फोन करने को कहा। परिजन भी प्रयास करते रहे लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। दो दिन बाद सूचना मिली कि उसकी कार लावारिश हालत में गोंडा रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी मिली, जिसमें खून के निशान पाए गए थे। इस सूचना पर इरफान के परिजन गोंडा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से भेंटकर नगर कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि दर्ज अभियोग में हत्या की धारा बढ़ाते हुए विवेचना की जाएगी।
यह भी पढें : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
