विभिन्न आवेदनों पर आख्या में विलम्ब के लिए मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सोमवार को समय सीमा बीत जाने के बाद भी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लम्बित पड़े आवेदनों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने पोर्टल पर आने वाले आय, जाति, निवास, दिव्यांग व हैसियत प्रमाण पत्रों, लोक संबोधन प्रणाली के लिए अनुज्ञा, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना व कुटुंब रजिस्टर के नकल के आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि एसडीएम स्तर पर निवास प्रमाण पत्र के चार, हैसियत प्रमाण पत्र के 20, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के दो, मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के 21 एवं तहसीलदार सदर के पास आय प्रमाण पत्र के 177, हैसियत प्रमाण पत्र के 30 तथा लेखपाल के स्तर पर विभिन्न आवेदन पत्र समय सीमा के बाद भी लंबित पड़े हैं।
एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह को लिखे पत्र में डीएम ने कहा है कि समय सीमा बीत जाने के बाद भी मामले निस्तारित न हो पाने के कारण गोंडा जिले की रैंकिंग पूरे मंडल में निचले पायदान पर है, जिससे मण्डलीय बैठक में अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है। अतः ऐसे लेखपाल जिनके स्तर पर अधिक संख्या में आवेदनों का निस्तारण नहीं किया गया है, उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान किया जाए। साथ ही सभी मामलों का जल्द से जल्द निस्तारित किया जाये। उन्होंने बताया कि लेखपाल मस्तराम वर्मा के पास 31, बृजेश कुमार के पास 28, संतोष कुमार पाण्डेय के पास 20, हितेश कुमार तिवारी के पास 15, संजय कुमार पाण्डेय व अभय प्रताप श्रीवास्तव के पास 12-12, निरंकार प्रसाद के पास 7, जावेद अहमद व बृजेश कुमार मिश्र के पास 6-6, संतोष कुमार शर्मा के पास 5, मो. नदीम, काली प्रसाद, पवन कुमार, सिंह, पिंकी सिंह, सविता त्रिपाठी, सुधा सिंह व वीरेंद्र प्रताप सिंह के पास चार-चार, अवधेश कुमार व रजवंत कुमार के पास तीन-तीन, प्रशांत विक्रम सिंह, नृपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अभिजीत कुमार, आत्मा राम वर्मा, मुक्तेश्वर लाल, रमेश सिंह, अर्जुन सिंह के पास दो-दो व करूणेश कुमार, गिरीश यादव, राकेश कुमार, निरुपमा पाण्डेय, पल्लवी श्रीवास्तव, बीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार सिंह, राधाकांत मिश्रा, विजय कुमार सिंह, सूरज सिंह व दानिश अली के पास एक-एक आवेदन लंबित है।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
