Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : लापता युवक का शव बरामद

Gonda : लापता युवक का शव बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कल देर शाम से लापता एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत परबतिया निवासी सूरज निषाद (22) कल देर शाम धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नौडिहवा गांव में अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला था। देर रात तक बुआ के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसके फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया तो बात नहीं हो सकी। शुक्रवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उज्जैनी कला गांव के दूबे पुरवा के पास बलुहा घाट पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव बरामद किया गया। सीओ ने बताया कि युवक के आंख और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसकी मोटर साइकिल भी घटना स्थल से थोड़ी दूर पाई गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के तहरीर पर स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें : Gon Cap : स्वीप एक्टिविटीज को DM की मंजूरी

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

Gonda : लापता युवक का शव बरामद

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular