Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : रोजगार मेले में 884 युवाओं को मिली नौकरी

Gonda : रोजगार मेले में 884 युवाओं को मिली नौकरी

संवाददाता

गोंडा। उप्र कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिले के जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उपायुक्त (श्रम एवं रोजगार) संत कुमार ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले लगभग 2594 रिक्तियों के सापेक्ष उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाण, राजस्थान, महाराष्ट्र राज्यों कीे प्रतिष्ठित कम्पनियां वेल्पसन इंडिया प्रालि, टाटा मोटर्स, बजाज मोटर्स लिमिटेड, अप-टू स्किल्स, नेपिनो आटो एण्ड इलेक्ट्रानिक्स इत्यादि कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जनपद के आईटीआई व उप्र कौशल विकास मिशन प्रमाण पत्र धारक, पालिटेक्निक डिप्लोमा होल्डर तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र धारकों को सेवायोजित होने का अवसर मिला। जिला सेवायोजन अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में 29 प्रतिष्ठित निजी कम्पनियों द्वारा 1950 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से 884 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस रोजगार मेले में बेरोजगार युवक युवतियां विभिन्न कम्पनियों में रोजगार पा सकेंगे। उनके द्वारा कम्पनी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप, सांसद गोंडा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण सहित सेवायोजन कार्यालय व आईटीआई के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gonda : रोजगार मेले में 884 युवाओं को मिली नौकरी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular