जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। लगातार बारिश से नेपाल के सीमावर्ती जिलों में राप्ती, रोहिन और सरयू नदी के बाद गोर्रा भी सोमवार की शाम खतरे का निशान पार कर गई। नदियों में उफान के चलते पूर्वोत्तर रेलवे के बलरामपुर-कौवापुर रूट पर बाढ़ का पानी आ गया है। इससे बढ़नी-गोंडा रूट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। तीन ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, तो पांच का रूट बदला गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ मण्डल क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और नदियों में ट्रैक पर पानी आ जाने से बढ़नी-गोण्डा रूट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-ऐशबाग व ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस को 11 अक्तूबर को निरस्त कर दिया गया है।
निरस्तीकरण
11 अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस तथा 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन
11 अक्तूबर को चलने वाली 05447 गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर बढ़नी स्टेशन तक चलाई जाएगी तथा 05376 गोंडा-नकहा जंगल पैसेंजर बढ़नी स्टेशन से चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन
11 अक्तूबर को चलने वाली गाड़ी 22922 गोरखपुर-बान्द्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। इसी दिन गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
