प्रदीप पांडेय
गोंडा। जिले के इटियाथोक कस्बे में रेलवे ने आमजन के आवागमन हेतु पूर्व में हुए आमान परिवर्तन के दौरान स्टेशन के समीप एक बाईपास मार्ग निकलवाया था। उन दिनों तकरीबन एक किलोमीटर लंबा यह बाईपास पक्का मार्ग ब्लाक मुख्यालय, सीएचसी होकर इटियाथोक कस्बे को मुफीद साबित हुआ। किन्तु यह सड़क बनते ही जगह जगह टूटने लगी। अब यहां पूरी तरह से पक्की सड़क गायब है और सिर्फ गड्ढे और पत्थर ही दिख रहे है। बरसात में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। आये दिन यहां बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल भी हो रहे है। लोगो को यहां आवागमन में काफी दिनों से भारी दिक्कत पेश आ रही है, लेकिन इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी सबकुछ जानकर भी मौन बने हुए है। स्थानीय जनों का आरोप है कि सड़क निर्माण में अनियमितता की गई और मानकविहीन निर्माण सामग्री से सड़क निर्माण हुआ। जिससे यह बाईपास मार्ग निर्माण होते ही अनेक जगह टूटकर जर्जर हो गया है। आपको बता दे कि इधर से ही होकर बाबागंज, सदाशिव, अयाह, मेंहनौन आदि सहित अनेको ग्रामो व बाजारों के हजारो लोग रोज आवागमन करते है। इस बाईपास मार्ग पर बाइक, साइकिल और चौपहिया वाहन दिनरात आवागमन करते है। जिन्हें सड़क पर यत्र तत्र बिखरे पत्थरो से होकर आवागमन करने में काफी दिक्कते पेश आ रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह मार्ग टूटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसपर राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। लोगों ने इसे जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
