अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोंडा। स्थानीय थाना परिसर में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक कमलेश पांडेय को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी कुबेर तिवारी ने कहा कि एसआई कमलेश पांडेय अपने कार्यकाल में उन्होंने कभी किसी शिकायत का कोई मौका नहीं दिया। अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में जो छाप इन्होंने छोड़ी है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस अवसर पर एसआई राजेश कुमार, संजय अग्निहोत्री, राजेश यादव, ओपी यादव, चंद्रभान यादव, रामप्रीत यादव, निलेश यादव, अविनाश पांडेय, धर्मवीर, प्रशांत त्रिपाठी, अनूप यादव, रुचि अवस्थी, नीलम, वेद प्रकाश सिंह, बबलू सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रवीन्द्र सिंह, विनोद जयसवाल, प्रभात सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
