संवाददाता
गोंडा। जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित कालेज रवि चिल्ड्रेंस एकेडमी में बुधवार को गोल्डन जुबली समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव और राष्ट्र की प्रगति संभव है। जिलाधिकारी ने शिक्षक की भूमिका में छात्रों से रूबरू होकर छात्रों को नववर्ष में नव स्फूर्ति व नव ऊर्जा के साथ रचनात्मक कार्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कोविड व शीत से बचाव व सड़क सुरक्षा का पाठ पढाया और अभिभावकों से बच्चों को अवसादग्रस्त न बनाने की नसीहत दी। डीएम ने कालेज पत्रिका का विमोचन भी किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रबन्धक शिवमूर्ति मिश्रा ने कहा कि नगर के इस इंग्लिश मीडिएम के स्कूल खुले 50 वर्ष व्यतीत होने के उपलक्ष्य में कालेज में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय ज्वैल खान नेल्सन की पुण्य स्मृति का सादर नमन करते हुए कालेज की शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न उच्च गरिमा पूर्ण पदों व समाज सेवा कर रहे हजारों छात्र छात्राओं की गौरवपूर्ण भूमिका पर गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसे क्रमश: अनीता और गरिमा मिश्रा ने तैयार करवाया था। एलकेजी के बच्चो द्वारा प्रस्तुत काला चश्मा ने खूब तालियां बटोरी। पीएन तिवारी की अगुवाई में बच्चों ने तथा अनीता सिंह की अगुवाई में बालिकाओं ने योग के विभिन्न आसन करके दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, फनी ड्रामा, जैसे दो दर्जन से अधिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर कालेज प्रबंध समिति के प्रबंधक शिव मूर्ति मिश्र, उपाध्यक्ष उमेश शाह, सदस्य गण एसपी मिश्र, संजू छाबड़ा, एसपी शुक्ला, संजय कुमार शुक्ल, पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, विपिन पासी, अंचल श्रीवास्तव, कालेज की कोऑर्डिनेटर आशा श्रीवास्तव, प्रिंसिपल मृदुला सिंह, बच्चों के अभिभावक समेत नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति कालेज के शिक्षक शिक्षिकायें सिद्धार्थ, नेहा, मनीष, डीएम शुक्ला, अनीता सिंह, नीरज कुमार तिवारी, पवन गुप्ता, अतुल कुमार मिश्र, मनोज शुक्ला, बबली, सिद्धार्थ मिश्रा, तृप्ति मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, गायत्री, रजनी श्रीवास्तव, ज्योति द्विवेदी, पुष्पा मिश्रा, गीता मिश्रा, शिवानी सिंह आदि उपस्थित रहे।


आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
