संवाददाता
गोंडा। अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अम्बेडकर चौराहे पर नव वर्ष के अवसर पर यूपी 112 की सेवाओं को जन जागरूकता हेतु लगे स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आम जनमानस को यूपी 112 द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 में कॉल कर अपनी समस्या को बता सकते है। पुलिस द्वारा तत्काल उसका निराकरण किया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आम जनमानस को यूपी 112 के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि नम्बर एक है लेकिन इसकी सेवाएं अनेक हैं। आप लोग डायल 112 में कॉल कर पुलिस सम्बन्धी, मेडिकल सम्बन्धी, आगजनी, प्राकृतिक आपदा, घरेलू हिंसा के मामले व रेलवे प्लेटफार्म चलती ट्रेन में सहायता पा सकते है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी डायल 112 व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
