Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : यूपीएमएसआरए के अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी

Gonda : यूपीएमएसआरए के अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी

संवाददाता

गोंडा। सीआईटीयू से संबद्ध संगठन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेन्टेटिव्स एसोशिएसन (यूपीएमएसआरए) गोंडा इकाई के 32वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड हेमंत सिंह ने कहा कि मेडिकल एवं सेल्स प्रमोशन का काम करने वाले सभी कर्मचारियों का शोषण कोविड 19 के बाद कुछ ज्यादा ही बढ़ा है। मालिकों द्वारा सेल्स प्रमोशन इम्पलाइज एक्ट 1976 का उल्लंघन बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने कहा कि पूंजीपतियों के समर्थन में सरकार पूरी तरह खड़ी है और इसीलिए श्रम कानूनों का पालन पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाक्टर ओएन पाण्डेय ने कहा कि तमाम दुष्प्रचारों और कुछ लोगों की वजह से चिकित्सा क्षेत्र के सम्मान में कमी आयी है, उसे हम सबको मिलकर दूर करना होगा। नीमा के अध्यक्ष डाक्टर महमूद आलम ने कहा कि हम सबको मिलकर वृहद सांगठनिक प्लेटफार्म बनाकर समाज के वंचित समाज तक चिकित्सा का लाभ पहुंचाने का प्रयास करना होगा।

Gonda : यूपीएमएसआरए के अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी

सम्मेलन को यूपीएमएसआरए के ज्वाइन्ट जनरल सेक्रेटरी कौशलेंद्र पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवींद्र सिंह ने भी सरकार की नई श्रम नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि संयुक्त संघर्ष अभियान चलाकर ही हम सब इस काले कानून को वापस करा सकते हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता संतोष कुमार शुक्ला ने किया तथा इकाई सचिव विनीत तिवारी ने सचिव रिपोर्ट तथा इकाई कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह ने ट्रेजरार रिपोर्ट रखा, जिसे ध्वनि मत से बिना किसी विरोध के सर्व सम्मति से पास हो गया। प्रदेश पर्यवेक्षक महासचिव कामरेड विमेश मिश्रा व कामरेड हेमन्त सिंह के देखरेख में नई 19 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव देर रात चले मतगणना के बाद आये परिणाम में अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष जयंकार सिंह व अभय तिवारी, सचिव विनीत तिवारी, संयुक्त सचिव अंबरीश तिवारी, आलोक चतुर्वेदी, कमलेश शुक्ला व सत्य प्रकाश पाल तथा कोषाध्यक्ष आनंद सिंह व कार्यकारिणी सदस्य अनिल मिश्रा, पवन पाण्डेय, जनमेजय शुक्ला, दीपक शुक्ला, अजीत पाण्डेय, मयंक सिंह, राहुल त्रिपाठी, कौशलेन्द्र शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, अनुराग सिंह को चुना गया। केन्द्रीय पर्यवेक्षक विमेश मिश्रा ने जिला प्रशासन एवं सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया तथा सम्मेलन में 245 सदस्यों के भागीदारी पर सबको बधाई दिया।

Gonda : यूपीएमएसआरए के अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular