प्रदीप पांडेय
गोंडा। जिले के कस्बा इटियाथोक के सरस्वती बिद्या मन्दिर इण्टर कालेज में बुधवार को स्थानीय पुलिस ने यातायात जागरुकता पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय टीम सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने मिलने वाले दंड व जुर्माना के बारे में भी बताया गया। कालेज के प्रबंधक सुरेश नारायण पाड़ेय ने बताया कि पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया और छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
