तालाब पाटने की सूचना देने वाले को रात भर थाने पर बैठाए रखी नवाबगंज थाने की पुलिस
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। देश की सर्वोच्च अदालत के निर्देश पर सड़क परिवहन मंत्रालय ‘गुड सेमरियंस’ को लेकर चाहे जितना ढ़िढोरा पीट ले, योगी सरकार के सीनियर व्यूरोक्रेट्स सामुदायिक पुलिसिंग या मित्र पुलिस की अवधारणा पर चाहे जितना जोर दें, किन्तु अंग्रेजों द्वारा 1861 में बनाए गए पुलिस एक्ट से संचालित उप्र पुलिस इतनी जल्दी कहां सुधरने वाली! जी हां, सत्य है यह बिल्कुल। इसलिए यदि आप किसी सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर संवेदित होकर पुलिस को फोन करके सूचना देना चाहते हों, तो बहुत सोच विचार कर यह काम कीजिएगा। हो सकता है मौके पर पहुंची पुलिस आपको ही थाने पकड़ ले जाए। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज कस्बे के दक्षिण किनारे स्थित एक पुरानी झील पर गुरुवार की रात कुछ लोग लाठी डंडे के साथ संगठित होकर मिट्टी की पटाई करवाकर कब्जा करना चाह रहे थे। आसपास के लोगों के डराते धमकाते हुए वे मिट्टी पटाई का काम करते रहे। इस बीच पड़ोस में रहने वाले विजय कुमार नामक एक व्यक्ति ने 112 नम्बर पर फोन कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो सबसे पहले फोन करने वाले को ही बुलाया। कहा कि थाने चलो, इंचार्ज साहब से मिलकर अपनी बात बताओ। इसके बाद उसे थाने ले गए और रात में बैठाए रखा। क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार की सुबह सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मिलकर मामले की शिकायत की। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर वह मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। महिलाओं ने शिकायत किया कि लाठी डंडे से लैस होकर लोग पूरी रात जेसीबी से मिट्टी समतल करवाते रहे। सांसद ने डीएम से बात करके अवैध कब्जा तत्काल रोकवाने को कहा। बताते हैं कि डीएम के निर्देश पर एसडीएम शत्रुघ्न पाठक राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे के लिए मिट्टी का समतलीकरण करने वाली जेसीबी मशीन को थाने पर लाकर सीज कर दिया। सांसद ने शिकायत कर्ता को रात भर थाने पर बैठाए रखने पर थानाध्यक्ष से सख्त नाराजगी जाहिर की। एसओ ने बताया कि डायल 100 की टीम उन्हें थाने लाई थी। इस पर सांसद ने कहा कि चाहे 100 नम्बर हो या 200 नम्बर हो। आप शिकायतकर्ता को ही थाने कैसे ले जा सकते हैं? अब सवाल इस बात का है कि यदि पुलिस का यह रवैया न बदला, तो ‘गुड सेमरियंस’ कहां से पैदा होंगे? कम से कम इस व्यवस्था में तो वे तो नहीं जन्म लेने वाले।
यह भी पढें : मुखिया पद के लड़ैय्या! सम्पन्न बनाम सर्वहारा!!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
