जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उनके खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने वाले पहलवानों पर एक बार फिर हमला बोला है। शनिवार को नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए भाजपा सांसद ने कविता पढ़ते हुए कहा, ‘इसीलिए तो नगर-नगर बदनाम हो गए मेरे आंसू, मैं उनका हो गया कि जिनका कोई पहरेदार नहीं था। पद लोभी आलोचक कैसे करते दर्द पुरस्कृत मेरा, मैंने जो कुछ पाया उसमें करुणा थी, श्रृंगार नहीं था…। मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए अपने सम्बोधन में भाजपा सांसद ने कहा कि ‘मैं कमजोर के तरफ हो गया था। यह शायद मेरा स्वभाव भी है। और यह केवल मेरा ही स्वभाव नहीं है, मेरे देश का भी यही स्वभाव है कि जब किसी कमजोर के साथ अत्याचार होता है, तो देश खड़ा होता है। आज वह सभी चीजें स्पष्ट हो रही हैं। मैं खुलकर नहीं बोल सकता हूं। जो चीजें मैंने शुरू में कही थीं। आज वह दिखाई पड़ रही हैं और सबको दिखाई पड़ रही हैं।’ बृजभूषण शरण सिंह ने पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों के रोते हुए वीडियो जारी करने पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मैंने शुरू में ही कहा था कि जो कुछ भी मेरे खिलाफ चल रहा है, वह असल में पॉलिसी (भारतीय कुश्ती संघ में बनाई गई नई नीति) को लेकर संघर्ष चल रहा है। उस समय मेरी बातें शायद सच नहीं लग रही थीं, लेकिन इस समय जो खिलाड़ियों के वीडियो सामने आ रहे हैं, उससे चीजों को आसानी से समझा जा सकता है। आज सब कुछ आज देश के सामने आ गया है।’ भाजपा सांसद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप लोग ईमानदारी से अपना काम करते रहिए। सात महीने से दुनिया मुझको क्या कह रही थी, लेकिन मैंने पलटकर पीछे नहीं देखा और अपना काम बंद नहीं किया।’ बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने मणिपुर की घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि वहां की विषम परिस्थिति थी। तीन-चार दिन तक गृहमंत्री स्वयं मौके पर मणिपुर में मौजूद थे, लेकिन चूक हो गई। अपनी ही पार्टी के सांसद वरुण गांधी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक व्यक्ति से नहीं चलती है। वह (वरुण गांधी) अपना रास्ता तय कर चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई गठबंधन बने, परन्तु वे सफल नहीं हुए। एक समय था, जब कांग्रेस के खिलाफ गठबंधन होता था और आज भाजपा के खिलाफ गठबंधन हो रहा है। एक राष्ट्रीय पार्टी, क्षेत्रीय पार्टियों की गोद में जाकर बैठ चुकी है। उन्होंने कहा कि 1977 में इंदिरा गांधी के खिलाफ पहली बार जनता पार्टी की सरकार बनी, लेकिन उसका हश्र क्या हुआ। फिर 1989 में विश्वनाथ प्रताप सिंह की अगुवाई में गठबंधन सरकार बनी। उसका हश्र भी देश ने देखा। इसके अलावा भी देश में गठबंधन के प्रयोग हुए, किन्तु वे सफल नहीं हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत के बावजूद गठबंधन के साथियों को मिलाकर सरकार बनी, जो आज भी चल रही है, क्योंकि यह समान विचारधारा वाले दलों का गठबंधन है। विपक्ष का जो गठबंधन आप होते देख रहे हैं, इनकी विचारधारा आपस में मेल नहीं खा रही है। इस गठबंधन के चलते पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का क्या होगा? यही हाल दिल्ली, बिहार व कई अन्य राज्यों में भी होगा। इसलिए यह गठबंधन बहुत ही अल्पकालिक साबित होगा।

अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

