Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं अखिलेश-बृजभूषण सिंह

Gonda : मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं अखिलेश-बृजभूषण सिंह

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव, मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं। भविष्य में समाजवादी पार्टी को कभी सत्ता में नहीं आना है। वह सोमवार को गोनार्द लान में गोंडा व बलरामपुर जिलों के हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी को उनके क्रियाकलापों के कारण ही जनता उन्हें नकारती जा रही है। उनकी बातों को अब कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें यह पता ही नहीं है, किस अवसर पर कौन सी बात कहनी चाहिए और कौन सी नहीं। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी का जन्म ही झूठ के आधार पर हुआ है और पार्टी के लोग झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। मनीष सिसोदिया पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं कि भाजपा की तरफ से उन्हें कोई ऑफर दिया गया है। भाजपा में सीट फुल है। यहां ऐसे लोगों की तो बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। मनीष सिसोदिया के अब जेल जाने का इनका नंबर आ चुका है। भाजपा सांसद वरुण गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने (वरुण गांधी) अपना आगे का रास्ता खुद तय कर लिया है। वह जिस नदी की धारा से निकलकर आए थे, उसी में विलीन हो जाना चाह रहे हैं। बिहार के जंगल राज और नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जंगलराज के मुद्दों को लेकर वह एनडीए में शामिल हुए थे और फिर से उसी जंगलराज वाली पार्टी के साथ चले गए हैं। उनका भविष्य क्या होगा, यह सबको पता है। भाजपा सांसद ने प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा में टाप टेन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं समेत सैकड़ो मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सांसद से पुरस्कार प्राप्त करने मंच पर आई जिले के वजीरगंज विकास खंड की छात्रा ने अपने गांव की सड़क पक्की करवाने की मांग की, उन्होंने सड़क बनवाने का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है, यह छात्रा उन्हीं के संसदीय क्षेत्र कैसरगंज के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली है। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक बलरामपुर पल्टूराम, विधायक कर्नलगंज अजय कुमार सिंह, जिपं अध्यक्ष गोंडा घनश्याम मिश्र, जिपं अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, चिकित्सक डा. ओएन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, एलबीएस डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता डा. ओपी मिश्र, श्याम मनोहर तिवारी, सूर्य नरायन तिवारी, दीपक अग्रवाल, आशीष त्रिपाठी, राजेश चंदानी, अनुपम प्रकाश मिश्र, विद्याभूषण द्विवेदी, ज्योति प्रकाश पांडेय, पिंटू सिंह, केके श्रीवास्तव, जिपं सदस्य महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Gonda : मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं अखिलेश-बृजभूषण सिंह

यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular