संवाददाता
गोंडा। नगर के अदम गोंडवी खेल मैदान पर पिछले 10 दिनों से चल रहे इंद्रा इंटरनेशनल प्रीमियर लीग के फाइनल में मंगलवार को मिर्जा स्पोर्टिंग इलेवन की टीम ने आजाद इलेवन को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि डॉक्टर अनीता मिश्रा व अंशुमान बजाज की स्वामी श्रीमती ज्योति पांडेय ने विजेता टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार प्रदान किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सूरज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच की शुरुआत की। विवरण के अनुसार, मिर्जा इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मिर्जा इलेवन के ओपनर बल्लेबाज विकास, गेंदबाज विशाल की पहली गेंद पर ही छक्का मारने के प्रयास में हार्दिक के हाथों अपना कैच गंवा बैठे। साथी ओपनर पिच पर जमे रहे और उन्होंने कुल 23 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों व तीन छक्कों की मदद से 35 रन के निजी स्कोर पर विशाल की बाल पर ही अमजद के हाथों कैच आउट हो गए। तीसरे खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे शानवाज ने एक छक्के की मदद से 16 गेदों का सामना करते हुए 13 रन बनाकर अमजद की गेंद पर विशाल के हाथों अपना कैच गंवा बैठे। एक छक्के की मदद से सात गेंद पर आठ रन बनाने वाले शाद खान भी अमजद की ही गेंद पर हार्दिक के हाथों कैच आउट हुए। मोनू लारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ छक्के और दो चौके की मदद से 21 गेंद का सामना करते हुए टीम के लिए 66 रन जुटाए। इस प्रकार मिर्जा इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 139 रन जुटाकर आजाद इलेवन के समक्ष बड़ा लक्ष्य रखा। आज़ाद इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद जैद ने चार और चांद अंसारी ने तीन विकेट हासिल किए। जीत के लिए 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आज़ाद इलेवन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और मात्र 92 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। इस प्रकार से मिर्जा स्पोर्टिंग इलेवन की टीम ने आजाद इलेवन को 47 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोनू लारा को दिया गया। सूरज को बेस्ट बॉलर, अनवर को बेस्ट बैट्समैन, मोनू लारा को बेस्ट फील्डर व पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रजत सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। मैच के दौरान हिन्दी तथा अंग्रेजी में कमेन्ट्री क्रमशः बिल्लू एवं पंकज शुक्ल ने की। खेल के अनुभवी श्री राजेश पांडे और चंदू ने अम्पायरिंग की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस मौके पर डॉक्टर पुण्योदय मिश्रा, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार एवार्डी जूली पाण्डेय, इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज त्रिपाठी, प्रधानाचार्या एच. मोलाय, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, वरिष्ठ पत्रकार अंचल श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, अशोक मिश्र, संजय पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, अवध नंदन, अभिषेक, छोटू, पवन, वीरेन्द्र गुप्ता, कौशल उपाध्याय, राजेश पांडेय, रानू, ऋषभ आदि मौजूद रहे।
प्रिय मित्रों*
आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप
और रोजाना प्रातः 06 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda,”दोपहर एक बजे से आरजे खुशी के साथ कार्यक्रम आधी दुनिया,रात 9 बजे से आरजे कनिका की आवाज में सुनिए कार्यक्रम सुधर्मा
इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे नील, आरजे कबीर, आरजे शजर और आरजे अभिषेक द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम
तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का
रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
