संवाददाता
गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव में एक अबोध बालिका के साथ गांव के ही किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी, पीड़ित बालिका का रिश्ते में चाचा बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बालिका पांच जुलाई को अपने बाबा के पीछे-पीछे खेत को जा रही थी। इसी बीच गांव निवासी रिश्ते के चाचा ने उसे रास्ते में दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहा उसका बाबा दौड़ा तो आरोपी मौके से भाग निकला। खून से लथपथ बालिका को लेकर वह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद घर वाले बालिका को जिला मुख्यालय लाकर एक निजी अस्पताल में उपचार के भर्ती करा दिया। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद परिजन बालिका को लेकर थाने पर पहुंचे और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ सदर विनय कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।
यह भी पढें : तेल पूजन के दिन युवक ने लगा ली फांसी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
