जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पिछले दिनों एक हादसे में दो मासूमों की मौत के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार प्रकरण की जांच के लिए तरबगंज के एसडीएम शत्रुघ्न पाठक की अध्यक्षता में पुलिस क्षेत्राधिकारी व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता की एक समिति गठित की है। समिति को सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही दोषी लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे कोई भी गड्ढा नहीं होना चाहिए। सड़कों के किनारे यदि गड्ढे हो तो अभियान चलाकर उन्हें तत्काल भर दिया जाए। यदि कोई गड्ढा पाया गया और उससे कोई जनहानि हुई तो संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। दोषी व्यक्ति को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी सड़के बनाई जा रही है उसमें सुरक्षा संबंधी सभी मानको का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे दुर्घटना होने की संभावना को कम किया जा सके। बताते चलें कि जिले के नवाबगंज विकास क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सतिया के मजरा डिगिहा में रविवार को सड़क बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से चार मासूम दब गए थे। सगे भाइयों शिवा व शिवम की मौत अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी, जबकि पंकज व संजय का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस बीच सड़क बनवाने के लिए मिट्टी निकलवाने वाले ठेकेदार राकेश पांडेय ने बताया कि उन्होंने मृत बच्चों के मां और पिता के खाते में दो-दो लाख रुपये जमा करवा दिए हैं।
यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
