Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : मारवाड़ी युवा मंच ने कराया सामूहिक रुद्राभिषेक

Gonda : मारवाड़ी युवा मंच ने कराया सामूहिक रुद्राभिषेक

संवाददाता

गोंडा। नगर मारवाड़ी युवा मंच एवं देवीपाटन महिला शाखा द्वारा श्री राम जानकी धर्मशाला में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें उज्जैन के विद्वान पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। इस आयोजन में करीब 40 जोड़ां ने सामूहिक रुद्राभिषेक में भाग लिया। महिला शाखा की प्रमुख नीलम जैन ने बताया कि मंच द्वारा इस तरह का आयोजन नियमित रूप से होता रहता है। आागामी 26 जुलाई दिन मंगलवार को मास शिवरात्रि के दिन मंच के द्वारा संगीतमय महा रुद्राभिषेक का आयोजन नैमिषारण्य के विद्वान पंडितों द्वारा कराया जाएगा। रुद्राभिषेक करने वालों में प्रमुख रूप से धर्म प्रकाश एवं आशा जैन, विमलेश एवं प्रेमलता सिंघल, महेश एवं नम्रता गर्ग, अमित एवं किरण बंसल, रोहित एवं भावना सोमानी, अंकित एवं दीपा गोयल, अमित एवं कोमल पचेरिया, सौरभ एवं निधि जैन आदि जोड़े शामिल थे।

यह भी पढें : वर्षा सिंह ने साझा किया LBS को सर्वश्रेष्ठ कालेज बनाने का रोडमैप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular