Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिविर का आयोजन

Gonda : मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिविर का आयोजन

संवाददाता

गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार प्रथम के आदेशानुसार प्राधिकरण के सचिव विश्व जीत सिंह की अध्यक्षता तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि वर्मा की उपस्थिति में सोमवार को जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम एवं मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ ने विश्व के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल हेतु वर्ष 1992 में इसकी स्थापना की थी। विश्व मानसिक दिवस विश्व के बदलते परिदृश्य में वयस्क और मानसिक स्वास्थ्य पर केन्द्रित है। किशोरावस्था और वयस्कता के शुरूआती वर्ष जीवन का वह समय होता है। जब कई बदलाव होते हैं जैसे स्कूल बदलना, घर छोड़ना तथा कालेज, विश्वविद्यालय या नई नौकरी शुरू करना। कई लोगों के लिए यह रोमांचक समय होता है तथा कुछ मामलों में यह तनाव व शंका का समय होता है। कई लाभों के साथ आनलाइन प्रौद्योगिकियों का बढता उपयोग मानसिक रोग उत्पन्न कर सकता है। किशोरों में अल्कोहल एवं मादक पदार्थों का हानिकारक उपयोग प्रमुख समस्या है। यदि इनका उपचार नही किया जाता है तो ये स्थितियां बच्चों के विकास, शिक्षा तथा उनके जीवन की अपेक्षायें पूरी करने और जीवन की उत्पादकता की क्षमता को प्रभावित करती हैं। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की उपलब्धता व पंहुचनीयता सुनिश्चित की ओर बढना है। 10 अक्टूबर 2014 को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य नीति की घोषणा की गयी तथा भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 लाया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत किशोरावस्था प्रजनन और यौन स्वास्थ्य कार्यक्रम वयस्कों से सम्बन्धित स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करता है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आदित्य वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मानसिक रोगों में प्रायः कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिसमें मनोभ्रंश के लक्षण, अवसाद के लक्षण, ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार के लक्षण, जुनूनी बाध्यकारी विकार के लक्षण, द्विध्रुवी विकार के लक्षण, स्वलीनता के लक्षण, मनोविदलाता के लक्षण, दुश्चिंता के लक्षण, अभिघातज के बाद का तनाव विकार के लक्षण प्रतीत होते हैं। इस अवसर पर मनोचिकित्सक डा. नूपूर पाल, मनो सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार आदि अन्य कर्मचारीगण के साथ जनसमूह उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular