प्रदीप पाण्डेय
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ फीता काटकर मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम द्विवेदी ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक ने किया। इस मौके पर उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य व इससे जुड़ी अन्य बीमारियों के रोकथाम, बचाव और इलाज पर अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही शासन द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। मनोचिकित्सक डॉ. नूपुर पॉल ने 55 विभिन्न प्रकार के मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए व्यक्ति को नींद 6 से 8 घंटे लेना अत्यंत जरूरी है। इसके अलावा प्रतिदिन व्यायाम, साफ सफाई, शुद्ध और ताजा भोजन, धूम्रपान का सेवन न करना समेत अन्य जरूरी आदतों को को अपने दैनिक जीवन में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता उमेश भारद्वाज ने जनसामान्य को मानसिक बीमारियों के लक्षणों जैसे नींद न आना, उलझन, घबराहट, मिर्गी के दौरे, डिप्रेशन, सिर में दर्द, चक्कर आना, आत्महत्या के विचार आना, अपने आप से बात करना, शक करना, भूत प्रेत की छाया दिखना, डर लगना, पढ़ाई में मन न लगना आदि के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आमजन मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी चिकित्सकीय उपचार व परामर्श के लिए जिला चिकित्सालय गोण्डा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को फॉलोअप वा परामर्श के लिए जिला चिकित्सालय के मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन नंबर 6392540889 वा राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या होने पर परामर्श के हेतु टेली हेल्पलाइन नंबर 14416 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। शिविर में साइकेट्रिक नर्स कमला मिश्रा द्वारा मरीजों को दवा का वितरण किया गया। शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, मधुमेह की जांच स्टाफ नर्स तुषार डेनियल द्वारा की गई। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, डा. एसके प्रजापति, एलटी अनिल गुप्ता, बीसीपीएम दिनेश कुमार, फ़ा. प्रदीप चौधरी, फ़ा. अवधेश कुमार, सीएचसी के समस्त स्टाफ, आशा व एएनएम उपस्थित रहीं।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
