जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने बुधवार को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए डेढ़ वर्ष के सश्रम कारावास तथा 20 हजार रुपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम अदा न करने पर डेढ़ माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। विशेष लोक अभियोजक अनुपम शुक्ल ने आज यहां बताया कि कटरा बाजार थाने की पुलिस ने 12 अगस्त 2016 को पवन कुमार उर्फ ननके पुत्र स्व. गोली निवासी पहाड़ापुर को 80 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया था। प्रकरण में विवेचना के उपरान्त एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। परीक्षण के दौरान विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) राजबहादुर रामदेव यादव ने पवन कुमार को दोषी करार देते हुए डेढ़ वर्ष के सश्रम कारावास तथा 20 हजार रुपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम अदा न करने पर डेढ़ माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। दौरान विचारण जेल में बिताई अवधि कारावास की अवधि के आंगणन में समायोजित की जाएगी।
यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
