Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : माता-पिता की आरती का कार्यक्रम आयोजित

Gonda : माता-पिता की आरती का कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता

गोंडा। अखिल भारतीय विज्ञान दल के प्रमुख डॉ मृदुल शुक्ल के नेतृत्व में अखिल भारतीय विज्ञान दल के देवीपाटन मंडल युवा शाखा के अध्यक्ष आशुतोष पाठक की देखरेख में जिले के परसपुर ब्लॉक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे राम भरोसे पांडेय में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता-पिता के आरती से हुई। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के प्रोफेसर डीडी तिवारी के नेतृत्व में माता-पिता की आरती का आयोजन गांव-गांव, घर-घर किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिव किशोर, अध्यापक शिव गोपाल शुक्ला, आशुतोष पाठक, पारसनाथ पांडेय के साथ में बच्चों ने भी अपने माता-पिता की आरती की। आशुतोष पाठक ने बताया कि सनातन जीवन शैली को भी अपनाना बहुत जरूरी है। विज्ञान के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दिया। शिव गोपाल पांडेय ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभाएं बाहर निकल कर आती हैं। पारस नाथ पांडेय ने पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सूर्यकांत, शिवांश पांडेय, अंजलि विवकर्मा, प्रिंस तिवारी आदि बच्चों ने प्लास्टिक दुष्प्रभाव के बारे में बताया। इस मौके पर अभिभावक विश्वनाथ तिवारी, श्रीमती सीमा, श्रीमती कमला देवी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Gonda : माता-पिता की आरती का कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढें : हद से ज्यादा लापरवाही! पूर्व थानाध्यक्ष समेत पांच निलंबित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular