मनचलों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी आत्म हत्या की धमकी
संवाददाता
कर्नलगंज, गोंडा। एक तरफ जहां योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन, मिशन शक्ति जैसी अनेकों योजनाएं संचालित कर महिला सुरक्षा की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मनचलों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला सुरक्षा समिति की एक सदस्य ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय के दो व्यक्ति उसके साथ छेड़खानी कर उसे परेशान कर रहे हैं। पत्र में युवती ने दर्शाया है कि उपरोक्त दोनों मनचलों द्वारा अनावश्यक रूप से विगत कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है। जब युवती घर से बाहर जाती है, तो उसे देखकर अश्लील हरकत की जाती है और गंदे-गंदे कमेंट करते हुये फब्तियां कसीं जाती है। इसका विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट व इज़्ज़त तार-तार करने की धमकी भी दी जा चुकी है। वहीं सोशल मीडिया फ़ेसबुक व व्हाट्स एप पर फर्जी आईडी बनाकर युवती का फोटो वायरल करना और तरह-तरह की बात बनाकर युवती को चरित्रहीन साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1090 पर की जा चुकी है। पीड़िता ने बताया कि वह महिला सुरक्षा समिति की सदस्य है और लोक लज़्ज़ा के डर से उपरोक्त मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसका फायदा उठाते हुए उपरोक्त दोनों आरोपी गलत फोटो व वीडियो अपने पास होने की बात करते हैं। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवती आत्महत्या करने को विवश होगी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
यह भी पढें : मोदी का बाल यदि बांका हो जाता तो?
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
