Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : महिला चिकित्सालय में दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात

Gonda : महिला चिकित्सालय में दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात

संवाददाता

गोंडा। जिला महिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण यहां आने वाले मरीजों की समस्याओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार के आदेश पर डॉक्टर सौम्या चौबे गाईनोकोलॉजिस्ट और डॉ मीनाक्षी मिश्रा गाइनेकोलॉजिस्ट को रेडियोलॉजिस्ट कार्य के लिए वैकल्पिक तौर पर नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जाना पड़ रहा है। मरीजों की इस समस्या को देखते हुए जिला महिला चिकित्सालय में दो डॉक्टरों को तैनात करते हुए रेडियोलॉजिस्ट की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular