प्रदीप पांडेय
गोंडा। जिले में हर तरफ छठ पर्व की धूम है। जगह जगह व्रती महिलाओं द्वारा विधि विधान ने नियमानुसार पूजा अर्चना करने का क्रम जारी है। जिले के इटियाथोक कस्बे व बाजार की व्रती महिलाओं ने रविवार शाम को यहां स्थित बिसुही नदी घाट पर परिजनों समेत पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की और सूर्य की उपासना पारंपरिक गीतों से की। इस मौके पर महिलाओं ने धार्मिक एवं लोकगीत गाकर छठ मैया की सम्पूर्ण विधि विधान से पूजा आराधना की और परिवार व पुत्र के कुशलता के लिए छठ मैय्या से अरदास लगायी। घाट से लेकर कस्बे व बाजार तक छठ मैया की जय-जयकार गूंज उठी। दोपहर से ही व्रतधारी महिलाओं ने इस पूजन अर्चन की तैयारी शुरू कर दी थी। सूर्यास्त से काफी देर पूर्व सभी ने यहां के बिसुही नदी घाट पर पहुंचना शुरू कर दिया था। बिसुही घाट पर महिलाओं ने छठ मैया को समर्पित अनेक गीत गाए। बाद में पानी में खडे़ होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया और घर-परिवार की समृद्धि की कामना की। कस्बे से घाट की ओर जाते समय सभी ने लोकगीतों के माध्यम से सारा माहौल भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इटियाथोक बाजार में मिले अयाह गांव के निवासी पंडित लवकुश शुक्ला ने एक सवाल के जबाब में बताया कि पुराणों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी को भी छठ माता का ही रूप माना जाता है। छठ मैया को संतान देने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही कई जगह इन्हें सूर्यदेव की बहन के रूप में भी बताया गया है। इसीलिए लोग सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया को प्रसन्न करते हैं। बताया कि ऐसा माना जाता है कि माता छठी की उपासना करने से संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। कहा कि भगवान सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं और कई ज्योतिषाचार्य हर दिन सूर्य को अर्घ्य देने का सुझाव देते हैं। मान्यता है कि रोजाना सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। छठ पर्व में इस क्रिया का महत्व और अधिक बढ़ जाता है और व्यक्ति व उसके परिवार पर भगवान सूर्य की कृपा सदैव बनी रहती है।
यह भी पढें : बालिकाओं का नव निर्मित हास्टल देख चढ़ा CDO का पारा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
