मंगलवार को आधा दर्जन गावों में चौपाल लगाकर किया ताबड़तोड़ कार्रवाई
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही नवागत जिलाधिकारी नेहा शर्मा सरकारी मशीनरी को रफ्तार देने में जुट गईं हैं। उन्होंने शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की धरातल पर सच्चाई परखने के लिए ग्राम पंचायतों का भ्रमण करने का कार्यक्रम तैयार किया है। इस क्रम में वह मंगलवार को झंझरी ब्लाक के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर वहां हो रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को जाना। डीएम ने गांव में विकास कार्यों का सत्यापन भी कराया तथा जहां खामियां मिली, उन्हें तुरंत दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याएं डीएम के समक्ष रखी जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने गांव जानकी नगर, परेड सरकार, चिश्तीपुर, लक्ष्मणपुर जाट, बनघुसरा और रामनगर तरहर गांवों में चौपाल लगाकर गांव में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर डीएम ने गांव में संपर्क मार्ग, विद्युत व्यवस्था, ग्राम निधि से कराए गए कार्य, सभी प्रकार की पेंशन, मनरेगा, समूह, आवास, पंचायत सहायक के माध्यम से आयुष्मान कार्ड व अन्य पेंशन संबंधी कार्यों का सत्यापन कराते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने के भी निर्देश दिए। डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गांव में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय, पात्र लाभार्थियों की पेंशन बनवाने व जो अन्य कार्य होने हैं, उन्हें जल्द पूरा करने की भी हिदायत दी। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि अगर कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होगा तो लापरवाही मानते हुए उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एएनएम निलम्बित, सफाई कर्मी हटेगा
ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर जाट में चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा एएनएम, आशा के न आने की शिकायत की गई जिस पर डीएम ने सीएमओ को फटकार लगाते हुए एएनएम को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही तत्काल ग्राम पंचायत में एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत परेड सरकार में चौपाल के दौरान ग्रामीणों के द्वारा सफाई कर्मी द्वारा सफाई न किए जाने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को तत्काल सफाई कर्मी का स्थानांतरण कर अन्य सफाईकर्मी की नियुक्ति करने के निर्देश दिये। जानकी नगर में चौपाल में सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने मजरा रानीपुरवा में जलभराव की समस्या उठाई। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि जलभराव हो जाने पर आने-जाने में काफी अधिक परेशानी होते हैं जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को जलभराव की समस्या को स्थान करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही वहां पर 32 स्वयं सहायता समूह की समीक्षा की गई, तो सामने आया कि स्वयं सहायता समूह के द्वारा न तो कार्य किया गया है और न ही इसके संबंध में ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक किया गया। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा और बीडीओ को जलभराव की समस्या खत्म कराने के निर्देश दिए। चिश्तीपुर में ग्रामीणों ने एक ट्रांसफार्मर के द्वारा पूरे गांव में विद्युत सप्लाई न हो पाने की शिकायत की जिसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को गांव में तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए।

वीडीओ निलम्बित, पंचायत सहायक हटेगा
ग्राम पंचायत बनघुसरा में पंचायत सहायक के द्वारा कार्य न किए जाने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पंचायत सहायक को हटाने के लिए खंड विकास अधिकारी झंझरी को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 21 जून को पंचायत भवन में कैंप लगाकर गांव की सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, एक्सईएएन जल निगम, खंड विकास अधिकारी झंझरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम सहित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
